- Hindi News
- स्पर्श संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण पर चर्चा
स्पर्श संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण पर चर्चा
झारखंड की महिलाएं मेहनती हैं, जरूरत है इन्हें प्रशिक्षण देने की : डॉ. मरांडी
उद़्घाटन
राज्य में सभी क्षेत्रों में महिलाओं का कौशल विकास हो। यही मेरी इच्छा है। झारखंड की महिलाएं काफी मेहनती हैं। इन्हें समाज में आगे लाने की जरूरत है। इनका जीवन स्तर सुधारने की जरूरत है। ये बातें झारखंड सरकार में समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने शनिवार को कांके रोड स्थित साहदेव बैंक्वेट हॉल में स्पर्श संस्था द्वारा प्रोजेक्ट अंगना की लॉन्चिंग में कहीं।
उन्होंने कहा कि स्पर्श ने महिलाओं को स्वावलंबन बनाने के लिए अच्छा प्रयास किया है। हमें उम्मीद है कि यह संस्था सुदूरवर्ती गांवों तक महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संथाल परगना क्षेत्र में कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज भी राज्य की महिलाएं अपने घर से बाहर नहीं निकल सकती। हमें इन महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहिए। स्वयं सेवी संस्था स्पर्श का काम समाज के अंतिम कतार में खड़ी महिलाओं तक पहुंचे, यह हमारा विश्वास है। समाज सेवी अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि यह अहम मौका है। स्पर्श एनजीओ सही काम करें तो राज्य की महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी।
कईइलाकों में चल रहे हैं कल्याणकारी काम : इसीदौरान स्पर्श के अध्यक्ष एमके सान्याल ने बताया कि अंगना महिलाओं के लिए काफी लाभदायक है। संस्था स्पर्श झारखंड, बिहार बंगाल के कई इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई मानव कल्याणकारी कार्य किया है।
इसके माध्यम से राज्य की महिलाओं द्वारा बनाए गए घरेलू उत्पाद की मार्केटिंग कर उसे बाजार में लाना है। इसका लाभ इन उत्पादों को बनाने वाली महिलाओं को मुहैया कराना है। इन उत्पादों में आचार, पापड़, स्नैक्स सहित कई हैंडमेड प्रोडक्ट शामिल हैं। इन उत्पादों की मार्केटिंग की जाएगी। मार्केटिंग पार्टनर ओपी प्रसाद ने बताया कि स्पर्श के सभी प्रोडक्ट को मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे। महिलाएं साफ और स्वच्छ प्रोडक्ट बनाती हैं। इनमें मिलावट नहीं है। इन उत्पादों की मांग जबरदस्त रहेगी। मौके पर स्पर्श एनजीओ की वीपी जहानरा बेगम सहित सेल्फ हेल्प ग्रुप की कई महिलाएं मौजूद थीं। जहानरा बेगम ने कहा कि उन्होंने कहा कि अंगना प्रोजेक्ट के माध्यम से महिलाओं का आर्थिक विकास करना है। उन्हें स्वावलंबी बनाना है।
कार्यक्रम में अंगना प्रोजेक्ट को लांच करतीं डॉ. लुईस मरांडी, अजयनाथ शाहदेव, जहानरा बेगम अन्य।