पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोरहाबादी में प्रेमसंस मोटर का महाएक्सचेंज कार्निवल शुरू

मोरहाबादी में प्रेमसंस मोटर का महाएक्सचेंज कार्निवल शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | प्रेमसंसमोटर के कांके रोड शोरूम द्वारा फुटबॉल ग्राउंड मोरहाबादी मैदान में सात फरवरी से दो दिवसीय महाएक्सचेंज कार्निवल का आयोजन किया गया है। मेले का उद्घाटन सीएमपीडीआई स्थित एसबीआई शाखा के ब्रांच मैनेजर नवीन कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रेमसंस मोटर के सीजीएम राजीव सिन्हा, सेल्स मैनेजर राकेश सिंह, और ट्रू वैल्यू मैनेजर सुखवीर सिंह मौजूद थे। मेले के पहले दिन ग्राहकों का काफी रिस्पांस मिला। अब तक कुल 50 इनक्वायरी, 30 गाड़ियों का मूल्यांकन, 10 गाड़ियों की बुकिंग और दो गाड़ियों की डिलीवरी ऑन स्पॉट हुई। मेले में स्पॉट बुकिंग पर 1500 की एसेसरीज मुफ्त दी जा रही है। ये जानकारी प्रेमसंस मोटर सुखवीर सिंह ने दी।