लचर सफाई व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन
रांचीजिला दुर्गा पूजा समिति ने आरोप लगाया है कि शारदीय नवरात्र के साथ त्योहार शुरू होनेवाला हैं और शहर में चारों तरफ गंदगी पसरी है। निगम द्वारा अभी तक सफाई और लाइट के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। सफाई और लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को समिति के अध्यक्ष मुनचुन राय के नेतृत्व में कई दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनके बाद हुई वार्ता
प्रदर्शनके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मेयर और उपमेयर के साथ वार्ता की। मुनचुन राय और राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मेयर और डिप्टी मेयर ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में अशोक चौधरी, कुंदन सिंह, हीरालाल साहू, नवीन चंचल, ज्ञान सिन्हा, कृष्ण मोहन सिंह, पोद्दार, सुनील यादव, प्रमोद गोप, चंद्रमोहन सिंह, मनोज पांडे, आलोक साहू, अशोक पुरोहित, दुर्गा शर्मा, भोला झा, मनोज गुप्ता, राजेंद्र सिंह, राहुल शर्मा आिद शामिल थे।
रांची नगर निगम के पास प्रदर्शन करते दुर्गा पूजा समिति के सदस्य
डीजीपी से महिला सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग
रांची | रांचीमहानगर श्री दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीजीपी राजीव कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने पूजा पंडालों में ज्यादा संख्या में महिला पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की। शहर के चौक-चौराहे पर सीसीटीवी लगाने का अनुरोध किया। डीजीपी राजीव कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर गौर किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में डाॅ. अजीत सहाय, कृष्णा यादव, चंचल चटर्जी, रामधन बर्मन, रवींद्र वर्मा, प्रदीप राय उर्फ बाबू, मोहन प्रसाद, वेद प्रकाश सिंह, संजय सिन्हा उर्फ गोपू, भाष्कर वर्मा आिद शामिल थे।