स्टेडियम के सफाई कर्मियों को वेतन नही
रांची | जेएससीएक्रिकेट स्टेडियम में ठेके पर काम कर रहे सफाईकर्मी गार्डों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। इसे लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। कमिर्यों ने बताया कि गुनगुन एजेंसी की ओर से कई बार पैसे की मांग की गई। लेकिन, आज तक वेतन नहीं मिला है। हर बार टालमटोल किया जाता रहा है। इस बार भी 15 सितंबर तक का वक्त दिया गया था, पर वेतन नहीं मिला है। इससे इनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।