पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजीकरण के विरोध में निकाला जुलूस

निजीकरण के विरोध में निकाला जुलूस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | झारखंडनागरिक प्रयास द्वारा मंगलवार को मौन जुलूस निकाला गया। सदर हॉस्पिटल के निजीकरण के विरुद्ध जयपाल सिंह स्टेडियम से जुलूस निकाला गया। इसमें शहर के बुद्धिजीवी, चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता आदि शामिल हुए। जुलूस समाप्ति के बाद सभी लोग धरने पर बैठ गए। धरना काे संबोधित करते हुए अरविंद अंजुम ने कहा सदर हॉस्पिटल निर्धन लोगों का एकमात्र सहारा है। निजीकरण के बाद आम लोगों को यहां इलाज कराना मुश्किल होगा। हेमंत सरकार भी पूर्व सरकार की तर्ज पर इसे आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम में डॉ. सिद्धार्थ मुखर्जी, डॉ. देबुका, डॉ. आरके जायसवाल, डॉ. तिर्की, डॉ. शिवेंद्र कुमार, डॉ. रमेश शरण, डॉ. बीपी केसरी, डॉ. एसबी मल्लिक, प्रेम प्रकाश वर्मा, शाह नाज, कपूर बागी, कुमार वरुण, जेवियर कुजूर आदि शामिल हुए।