जमीयतुल कुरैश का मिलन समारोह
रांची | झारखंडप्रदेश जमीयतुल कुरैश द्वारा कांटाटोली यूनियन बैंक के समीप आपसी भाईचारगी को लेकर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समिति रांची महानगर और श्री महावीर मंडल रांची के पदाधिकारी शामिल हुए। अजीत सहाय ने कहा कि रांची अमनपसंद लोगों का शहर है और यहां के अमनपसंद लोगों के कारण यहां का माहौल कभी नहीं बिगड़ा है।