आज आएंगे चेक राजदूत
एचईसीमें बुधवार को चेक गणराज्य के राजदूत समेत छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चेक गणराज्य के भारत में राजदूत मिलोस्लाव स्टासेक करेंगे। यह जानकारी एचईसी के सीएमडी विश्वजीत सहाय ने दी। उन्होंने बताया कि एचईसी में स्थापित कई उपकरणों के मॉडर्नाइजेशन के लिए यह टीम एचईसी में रही है। क्योंकि यहां स्थापित अधिकतर उपकरणों की तकनीकी जानकारी वहां के इंजीनियरों को है। चेक दुनिया भर में तकनीकी दक्षता के लिए जाना जाता है। टीम दिन के 10.30 बजे यहां पहुंचेंगी। वार्ता के बाद संभव हुआ तो प्लांटों का दौरा भी करेगी। सहाय ने यह भी कहा कि एचईसी के मॉडर्नाइजेशन को लेकर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने अपनी हामी भर दी है। बोर्ड की रिपोर्ट को अगले सप्ताह कैबिनेट के लिए भेजा जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। ग्रेच्युटी की राशि पर भी कहा कि सबकुछ ओके हो चुका है। पैसा मिलने के बाद जल्द ही कर्मचारियों के बीच भुगतान कर दिया जाएगा। मालूम हो कि एचईसी के मॉडर्नाइजेशन पर करीब 950 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसका डीपीआर भी मेकन की ओर से तैयार किया जा चुका है।
प्लांटोंमें आज होगी पूजा : एचईसीके तीनों प्लांटों में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। एफएफपी, एचएमबीपी, एचएमटीपी के कई शॉप में कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की है। शॉप को सजाया गया है।