पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकजुटता ही दे सकती है स्थिर सरकार : तिग्गा

एकजुटता ही दे सकती है स्थिर सरकार : तिग्गा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव निकट है। इस चुनाव में अहम मुद्दा है स्थिर सरकार। ऐसी परिस्थिति में सरना आदिवासी की एकजुटता से ही स्थिर सरकार बन सकती है। विभिन्न भाषा संस्कृति में बंटे सरना आदिवासी विधानसभा चुनाव में एकजुटता दिखाएं। उक्त बातें सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा ने विश्व आदिवासी सरना धर्म महासभा की चिंतन-मंथन शिविर में कही। उन्होंने कहा कि अगर आदिवासियत को बचाना है तो हर हाल में सरना धर्म कोड चाहिए। इसके लिए 2021 में होनेवाले जनगणना में इसे शामिल करने के लिए जोरदार अभियान चलाया जाएगा। इस शिविर में कई बिंदुओं पर चर्चा के उपरांत कई निर्णय लिए गए। इसमें सरना धर्म के लिए जागरूकता अभियान चलाने, सेमिनार करने, आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन चलाने, विधानसभा चुनाव में सरना एकजुटता, आदिवासी सीएम और अखिल भारतीय सरना धार्मिक एवं सामाजिक समन्वय समिति का नाम बदलकर विश्व आदिवासी सरना धर्म महासभा करने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते धर्म गुरु बंधन तिग्गा मौजूद अन्य लोग।