- Hindi News
- रंजीत कोहली का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी
रंजीत कोहली का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी
पिता कहते थे : प्रलय जाएगा
जल्द हैदराबाद फोरेंसिक लैब को दिया जाएगा आवेदन
पुलिस को अधिकारियों जजों से संबंध पर नहीं मिला है ठोस जवाब
तारा शाहदेव प्रकरण
ताराशाहदेव प्रकरण के मुख्य आरोपी रंजीत सिंह कोहली उर्फ रकीबुल हसन खान का नार्को टेस्ट होगा। पुलिस इसकी तैयारी कर रही है। इसके लिए हैदराबाद की फोरेंसिक लैब में जल्द ही पुलिस आवेदन देगी। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नार्को टेस्ट की तिथि पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है, पर जल्द ही ले लिया जाएगा।
दरअसल तीन बार की पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस, सीआईडी और आईबी अधिकारियों के कई सवालों का संतोषजनक जवाब रंजीत उर्फ रकीबुल ने अब तक नहीं दिया है। विशेषकर जज अधिकारियों के संबंध में एक ही बात वो दोहराता रहा। रंजीत उर्फ रकीबुल ने यह तो स्वीकारा है कि सिविल कोर्ट में पांच की नौकरी लगवाई, लेकिन यह नहीं बताया कि किसके इशारे पर यह किया। वहीं राज्य के कई आईएफएस और आईएएस से मदद ली और बदले में उन्हें कैसे लाभ पहुंचाया। होटल बिल में चुकाने वाली लाखों राशि उसके पास कहां से आई। ऐसे कई सवालों का वाजिब जवाब पुलिस को चाहिए।
युवा परिषद ने की प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग
सीआईडी फिर करेगी पूछताछ
पूछताछ से संतुष्ट नहीं पुलिस