पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरगोड़ा तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

अरगोड़ा तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| 13वें वित्त आयोग के फंड से अरगोड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। तालाब के सौंदर्यीकरण पर लगभग 78 लाख रुपए खर्च होंगे। नगर निगम ने इसके लिए टेंडर निकाल दिया है। 23 सितंबर को टेंडर फाइनल कर काम शुरू कराया जाएगा। फाइनांस कमीशन से मिले इस फंड से अरगोड़ा तालाब के चारो ओर बाउंड्री की जाएगी। इसके अलावा तालाब में सीढ़ी का निर्माण होगा और किनारे में पौधरोपण किया जाएगा। मालूम हो कि फाइनांस कमीशन से अरगोड़ा, करमटोली तालाब, रांची लेक सहित अन्य योजनाओं को स्वीकृत कर दिया गया है। शीघ्र ही अन्य तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए भी टेंडर निकाला जाएगा।