पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनर रिंग रोड पर फैसला आज

इनर रिंग रोड पर फैसला आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीके विकास को लेकर सोमवार को फिर अहम बैठक होगी। मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद की अध्यक्षता में सीएस कार्यालय में शाम चार बजे होने वाली इस बैठक में प्रमुख सड़कों के सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ट्रैफिक सिस्टम, अर्बन ट्रांसपोर्ट सिस्टम, ट्रांसपोर्ट नगर, बस अड्डा, इनर रिंग रोड आदि पर चर्चा की जाएगी। नगर निगम, जिला प्रशासन और आरआरडीए, पथ निर्माण आदि विभागों को बैठक में पूरी तैयारी करके आने का निर्देश दिया गया है। इस बैठक में शहर के अंदर एक और रिंग रोड बनाने पर अहम निर्णय हो सकता है, क्योंकि मास्टर प्लान में इनर रिंग रोड की जरूरत बताई गई है।

नहीं बदले गए डिवाइडर