800 वकीलों की जगह होगी तय
झारखंडहाईकोर्ट में वकीलों के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है। अभी लगभग आठ सौ अधिवक्ता ऐसे हैं, जिनके पास बैठने का तय स्थान नहीं है। वे कभी सीनियर के साथ या अन्य प्रकार से कोर्ट में बैठते हैं और अपना काम करते हैं। लेकिन ताजा खबर है कि इस समस्या का निदान अब जल्द ही हो सकता है। हाईकोर्ट परिसर में एक नई बिल्डिंग बनने वाली है। यह भवन तीन मंजिला होगा। इसी भवन के एक तल्ले पर अधिवक्ताओं को बैठने की जगह दी जाएगी।
हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन से परिसर स्थित बैंक तक बने पुराने भवनों के स्थान पर नए भवन का निर्माण करने का आदेश भवन निर्माण विभाग को दिया गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। भवन निर्माण के लिए निविदा फाइनल हो गई है, जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।