- Hindi News
- रांची| रातूरोड दुर्गा मंदिर के समीप क्षतिग्रस्त बिजली खंभा तार
रांची| रातूरोड दुर्गा मंदिर के समीप क्षतिग्रस्त बिजली खंभा तार
रांची| रातूरोड दुर्गा मंदिर के समीप क्षतिग्रस्त बिजली खंभा तार लगाए जाने का काम सोमवार रात होगा। इससे 11 केवी रातू रोड फीडर सोमवार रात 12 से मंगलवार सुबह 9 बजे तक बंद रहेगा। इसके कारण अल्कापुरी, शिवपुरी, माउंट मोटर गली, रातू रोड, सुखदेव नगर थाना आसपास के क्षेत्रों में नौ घंटे बिजली नहीं रहेगी। यह जानकारी ईई अनिल कुमार सिंह ने दी। इधर, हटिया ग्रिड को खपत से कम बिजली मिलने के कारण शहर के कई क्षेत्रों में शाम को हर आधे से एक घंटे पर लोड शेडिंग हुई। इससे कांके रोड, पहाड़ी मंदिर, पिस्का मोड़, कमड़े, पंडरा, रातू रोड, अपर बाजार, अरगोड़ा, पुं्दाग, अशोक नगर आदि प्रभावित रहे।
आज रात होगी नौ घंटे कटौती