पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक प्रबंधन को लिखा पत्र

बैंक प्रबंधन को लिखा पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | नगरनिगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान चेक के माध्यम से ही किया जाएगा। इसके लिए सभी कर्मचारियों का बैंक में खाता खोला जाएगा। निगम सीईओ मनोज कुमार ने आठ बैंक प्रबंधनों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि जन धन योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति का अपना बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है। उन्होंने पत्र में कहा है कि निगम के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का चेक के माध्यम से पेमेंट किया जा रहा है, इसलिए चेक के आधार पर कर्मचारियों का बैंक में जीरो बैलेंस पर खाता खोला जाए।