नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
रांची | रातूरोड स्थित नगर निगम देवकमल हॉस्पिटल में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 30 से अधिक महिलाओं को डॉ. श्वेता नारायण ने परामर्श दिया। जांच में मरीजों को 20 फीसदी की छूट दी गई। साथ ही मरीजों के बीच आयरन और कैल्शियम की दवा का वितरण किया गया। हॉस्पिटल के एमडी डॉ. अनंत सिन्हा ने बताया कि 24 सितंबर को भी जांच शिविर लगेगा।