पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जबरन बाउंड्री कराने पहुंचे, पुलिस ने खदेड़ा

जबरन बाउंड्री कराने पहुंचे, पुलिस ने खदेड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरियातूथाना क्षेत्र स्थित मंडा बगीचा के पटना खटाल की 23 डिसमिल जमीन पर कब्जा करने के लिए श्याम सुंदर शर्मा अपने 50 गुर्गों के साथ रविवार की सुबह मौके पर पहुंच गया। हथियार के बल पर गुर्गों ने जमीन पर बाउंड्री का काम शुरू करा दिया। 60 साल से उस जमीन पर काबिज यादवों को सूचना मिली, तो वे मौके पर पहुंचे। लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों के पास हथियार थे और ज्यादा संख्या में युवकों पहुंचे देख वे कुछ बोल नहीं पाए। उन लोगों का कहना है कि श्याम के लोग बार-बार कह रहे थे कि कोई कुछ नहीं कर सकता है, जो सामने आएगा, उसे गोली मार दी जाएगी। एसएसपी ने बरियातू पुलिस को मौके पर भेज कर काम बंद करवाया।

श्याम शर्मा का कहना है कि उसने पिछले वर्ष 26 जून 2013 को जमीन खाता नंबर 105, प्लॉट नंबर 108 की रजिस्ट्री कराई है। उसके पास सीओ द्वारा किए गए म्यूटेशन और जमीन के सीमांकन के दस्तावेज हैं।

हो चुकी है रजिस्ट्री

श्याम दो दर्जन मजूदरों को जमीन पर लगा कर बाउंड्री करा रहा था। पुलिस आई तो सभी भाग गए। एक घंटे बाद श्याम के लोग दुबारा जमीन पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए फिर से बाउंड्री का काम शुरू करा दिया। पुलिस ने दुबारा उन्हें खदेड़ कर भगाया।

पुलिस को देख फरार