पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम घोषित

बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम घोषित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | रांचीजिला बार एसोसिएशन की नौ सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का परिणाम रविवार की शाम घोषित किया गया। यह परिणाम 1808 मतों की गणना के आधार पर तैयार किया गया। 97 मत अवैध घोषित किए गए। इस चुनाव में 77 उम्मीदवार मैदान में थे। घोषित परिणाम में प्रितांशु कुमार सिंह 377 मत पाकर पहले स्थान पर रहे। जबकि एनके राम को 369, ममता श्रीवास्तव को 367, अनूप लाल 351, अमरनाथ सिन्हा 349, सुनील पांडेय 345, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता 310, दीनदयाल सिंह 299 और श्याम कुमार वर्मा को 290 मत मिले।