ज्योति क्लब आरएफसी जीते
रांची| सुपरडिवीजन फुटबॉल लीग के उद्घाटन मैच में रविवार को झारखंड ज्योति क्लब चुट्टू ने सेल को हराकर बड़ा उलटफेर किया। एचईसी के नेहरु स्टेडियम में खेले गए फुटबॉल मैच में चुट्टू के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
हालांकि खेल समाप्ति तक दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के खेल में चुट्टू के खिलाड़ियों ने शानदार रणनीति बनाकर सेल टीम पर हमला करना शुरू किया। खेल के 43वें मिनट में साजिद अंसारी ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। एक गोल खाने के बाद सेल के खिलाडिय़ों ने गोल करने को लेकर कई हमले किए लेकिन सफल नहीं हो पाए।
वहीं डिवीजन सुपर लीग में आरएफसी ने कोकर को 2-0 से हराया। पहले हाफ के खेल में दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी।