फुटबॉल: हटिया और बास्को नगर जीते
रांची| डॉन बास्को स्कूल मैदान में खेले जा रहे डॉन बास्को जुबली फुटबॉल प्रतियोगिता में हटिया और बास्को नगर की टीमें जीतकर पूरे अंक अर्जित किए। हटिया रेलवे कॉलोनी ने न्यू लटमा को 1-0 तथा बास्को नगर-ए ने रुटुंगकोचा को 2-0 से पराजित किया। एक अन्य मैच में सोलंकी और खरसीदाग के बीच खेला गया मैच एक-एक तथा प्रेमनगर और बास्को नगर-बी के बीच खेला मैच ड्राॅ रहा।