कैरम का प्रशिक्षण शिविर शुरू
रांची| कैरमअकादमी आॅफ रांची द्वारा चिल्ड्रन एजुकेशन सेंटर हरमू में कैरम का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण प्रत्येक रविवार को अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक दिया जाएगा। इसमें विद्यालय, महाविद्यालय एवं संस्था के बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी संघ के सचिव अशोक कुमार डे से जानकारी प्राप्त कर सकते हंै।