- Hindi News
- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 28 को झारखंड दौरे पर
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 28 को झारखंड दौरे पर
राष्ट्रपतिप्रणब मुखर्जी 28 िसतंबर को झारखंड दौरे पर रहे हैं। इसे लेकर मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद ने 26 सितंबर को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें विभागों के सचिव, डीजीपी, चाईबासा के प्रमंडलीय आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम के डीसी एसपी, एयरपोर्ट निदेशक शामिल होंगे। राष्ट्रपति के मिलिट्री सचिव ने पत्र द्वारा कार्यक्रम की पुष्टि की है।
जमशेदपुर में बंग साहित्य सम्मेलन में भाग लेंगे
राष्ट्रपति रांची पहुंचने के बाद जमशेदपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां वे धालभूम क्लब में निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन, जमशेदपुर के 87वें सालाना सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन के राष्ट्रीय महासचिव जयंत घोष ने बताया कि प्रणब मुखर्जी 1980 में वाणिज्य मंत्री के रूप में जमशेदपुर आए थे और राष्ट्रीय सम्मेलन का उद््घाटन किया था।