- Hindi News
- नामकुम स्टेशन के मुख्य गेट को घेरे रहते हैं ऑटो चालक
नामकुम स्टेशन के मुख्य गेट को घेरे रहते हैं ऑटो चालक
नामकुमरेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के समीप ऑटो वालों की लापरवाही से यात्री वहां से गुजरने वाले वाहन चालक सहित आम लोग काफी परेशान हैं। मुख्य गेट में हमेशा दर्जनों ऑटो खड़े रहते हैं। इतना ही नहीं, ऑटो चालक मुख्य सड़क पर ही ऑटो खड़ी कर यात्री बैठाने की खींचातानी में लगे रहते हैं। जिस कारण हमेशा वहां जाम की स्थिति बनी रहती है। रांची-पुरूलिया मुख्य सड़क काफी व्यस्त रहती है। हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन उधर से गुजरते हैं। ऑटो चालकों की वजह से इस जगह आय दिन दुर्घटना होती रहती है। भारी मशक्कत के बाद ही लोग स्टेशन परिसर के अंदर या बाहर जा पाते हैं। जब तक सवारी से ऑटो भर नहीं जाती, ऑटो चालक वहां से हटने का नाम नहीं लेते हैं। अगर इसका विरोध कोई गलती से भी कर देता है, तो ऑटो चालक उनके साथ बदतमीजी पर उतर आते हैं।
नामकुम स्टेशन के मुख्य गेट को घेरे रहते हैं आॅटो चालक