झावियुमो : नगर निगम घेराव 19 को
रांची| झावियुमोमहानगर की बैठक उत्तम यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कहा गया कि रांची नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। आगामी दिनों पूजा पर्व त्योहार शुरू हो रहा है। मगर अब तक तो साफ-सफाई और ही फॉगिंग मशीन द्वारा कीटनाशक का छिड़काव हो रहा है। इसके विरोध में मोर्चा 19 सितंबर को नगर निगम के समक्ष धरना घेराव कार्यक्रम करेगा। बैठक में भानु प्रताप शाहदेव, जुनैद आलम, दिलबीर चड्डा, दिलीप गुप्ता, अब्दुल कादिर, जिवेश सिंह सोलंकी आदि उपस्थित थे।