पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हालत सुधारें, नहीं तो हम सुधार देंगे : राजेंद्र

हालत सुधारें, नहीं तो हम सुधार देंगे : राजेंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊर्जामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अधिकारियों को दो दिनों के अंदर राजधानी रांची में बिजली की हालत में सुधार लाने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हालात में सुधार नहीं हुआ तो हम उन्हें सुधार देंगे। ऊर्जा मंत्री मंगलवार को निगम मुख्यालय में राज्य के सभी विद्युत महाप्रबंधकों और प्रबंध निदेशकों के साथ बैठक कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि उनकी लापरवाही सरकार पर भारी पड़ रही है। विपक्ष इसे मुद्दा बना कर सरकार को घेरता है। इसलिए सरकार को भी लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

अधिकारियों के साथ बैठक करते ऊर्जा मंत्री राजेंद्र सिंह।

डीवीसी के बकाया का जल्द होगा भुगतान

ऊर्जा मंत्री ने डीवीसी कमांड एरिया में बिजली आपूर्ति का हाल जाना। धनबाद विद्युत क्षेत्र के महाप्रबंधक धनेश्वर झा ने उन्हें बताया कि धनबाद में 16 से 18 घंटे तक लोड शेडिंग हो रही है। गिरिडीह, बोकारो में भी बुरा हाल है। इस पर ऊर्जा मंत्री ने चिंता जताई। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि बेरमो के लोग डीवीसी के खिलाफ आंदोलन के मूड में हैं। सिंह ने 21 सितंबर तक लोगों को धैर्य रखने को कहा है। बैठक में तय हुआ कि झारखंड सरकार जल्द ही डीवीसी को 3500 करोड़ और टीवीएनएल को 1500 करोड़ बकाए का भुगतान करेगी। फाइनेंशियल रिस्ट्रक्चरिंग प्लान के तहत झारखंड को 5710 करोड़ रुपए मिलने हैं।