पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक दिन का वेतन देंगे सरकारी कर्मी

एक दिन का वेतन देंगे सरकारी कर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीरके बाढ़ पीडि़तों के लिए रांची जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारी मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देंगे। उपायुक्त विनय कुमार चौबे ने मंगलवार को यह बात कही। डीसी ने बताया कि उन्होंने जिले के अनुमंडल कार्यालयों, सभी प्रखंडों और अंचलों को इस बाबत निर्देश दिया है। डीसी ने इस पर संतोष व्यक्त किया कि समाज के सभी वर्गों के लोग जम्मू-कश्मीर के लोगों की सहायता के लिए आगे रहे हैं।

राज्य सरकार की ओर से जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों को राहत पहुंचाने के क्रम में मंगलवार को 12 हजार 500 कंबल श्रीनगर रवाना किया गया।

झामुमो ने बाढ़ पीडि़तों के लिए मंगलवार को पांच हजार कंबल दिए। शिबू सोरेन ने कंबल लदे दो ट्रकों को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए रवाना किया। वहां से जहाज से इसे जम्मू कश्मीर ले जाया जाएगा। इसके पहले गुरुजी ने कंबल लदे ट्रक को उपायुक्त के हवाले किया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, सचिव विनोद पांडेय, प्रवक्ता प्रो. अशोक सिंह, कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल, रीना तिर्की आदि मौजूद थे। गुरुजी ने जम्मू कश्मीर के सीएम को पत्र लिख कर कहा कि पार्टी भविष्य में भी मदद करेगी।

झामुमो ने दिए 5000 कंबल

एयरपोर्ट पर वायु सेना की जहाज में कंबल लादते कर्मचारी।