पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुबंध स्वास्थ्यकर्मी किए जाएंगे स्थायी : मुख्यमंत्री

अनुबंध स्वास्थ्यकर्मी किए जाएंगे स्थायी : मुख्यमंत्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | रांची/दुमका

मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन ने कहा है कि अनुबंध पर काम कर रहे एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को सरकार स्थायी करेगी। इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। तृतीय और चतुर्थवर्गीय पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाएगी। शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दुमका के इंडोर स्टेडियम में मंगलवार को विकास मेला सह नियुक्ति पत्र परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य के विकास की परिकल्पना को पूरा करने में मैन पावर की कमी नहीं होने दी जाएगी। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

इसके लिए सरकार स्वयं सहायता समूहों को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है। एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए सीएम ने कहा कि आने वाले समय में सरकार एसएचजी को कई प्रकार के दायित्व सौंपेगी। इस मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त एहतेशामुल हक, उपायुक्त हर्ष मंगला आदि थे।

दुमका में ही रुके सीएम, आज आएंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार शाम को दुमका से रांची नहीं लौट सके। समय पर हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचने के कारण उन्हें मंगलवार को दुमका में ही रुकना पड़ा। अब वे बुधवार को रांची लौटेंगे। जानकारी के अनुसार खाद्य आपूर्ति मंत्री लोबिन हेंब्रम हेलीकॉप्टर से मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे पाकुड़ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। लाेबिन को दोपहर बाद एक बजे तक दुमका पहुंच जाना था, परंतु वे समय पर नहीं आए। मुख्यमंत्री लोबिन हेंब्रम का राजभवन में इंतजार करते रहे, पर वे करीब चार बजे के बाद दुमका पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़ में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंत्री लोबिन हेंब्रम पार्टी के प्रधान महासचिव विजय कुमार सिंह के साथ साहेबगंज, गोड्डा, महगामा आदि क्षेत्रों के भ्रमण पर निकल गए थे।

लोगों को जागरूक करें

बीएड मामलों में करेंगे मदद

सीएम ने राज्य के प्रशासनिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी जिला, प्रखंड, पंचायत गांव स्तर पर पहुचाएं। लोगों को जागरूक करने की जरूरत है, जिससे वे सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उठा सकें।

एनसीटीई द्वारा बीएड काॅलेजों की मान्यता रद्द किए जाने के सवाल पर हेमंत ने गेंद केंद्र के पाले में डाल दिया। उन्होंने कहा कि देश के कई विश्वविद्यालयों के बीएड काॅलेजों की मान्यता कई