तमाड़ सीट भाजपा की होगी : जैलेंद्र
तमाड़ | भारतीयजनता पार्टी की विधान सभा स्तरीय बैठक मंगलवार को तमाड़ स्थित एक होटल के सभागार में हुई। अध्यक्षता रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार ने की इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजा पीटर भी उपस्थित थे। जैलेंद्र कुमार ने कहा कि तमाड़ सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी। 23 सितंबर को तमाड़ के हाई स्कूल मैदान में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के केंद्रीय मंत्री विशिष्ट अतिथि अर्जुन मुंडा उपस्थित रहेंगे सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एक कमेटी बनाई गई है।