यूपी में सपा की जीत पर मनी होली-दिवाली
रांची | यूपीके उपचुनाव चुनाव में सपा को मिली जीत पर प्रदेश इकाई ने रांची में होली-दिवाली मनाई। प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव के नेतृत्व में अलबर्ट एक्का चौक में पटाखे छोड़े गए, मिठाइयां बांटी गई। प्रदेश अध्यक्ष यादव समेत अन्य नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव सीएम अखिलेश यादव को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने भाजपा का साम्प्रदायिक एजेंडा को खारिज कर दिया है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उपचुनाव में जीत ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा धार्मिक घृणा फैलाने वाले नेताओं का जनता में कोई स्थान नहीं है। इस मौके पर मो शाहिद, अर्जुन यादव, मुन्ना कुमार, सुरेश राय, मो गुलजार, अभिमन्यु कुमार, पंकज महतो, सूरज सिन्हा, सलीम अंसारी, अजय महतो, कृति नारायण, मुन्ना सिन्हा सहित कई उपस्थित थे।