चिकित्सकों की प्रोन्नति पर फैसला 18 को
रांची | चिकित्सामहाविद्यालय धनबाद, जमशेदपुर में चिकित्सकों की प्रोन्नति पर फैसला 18 सितंबर को लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर विकास आयुक्त को भेजा गया है। विकास आयुक्त आरएस पोद्दार ने इस मामले को लेकर 18 सितंबर को शाम 3.30 बजे अपने कार्यालय कक्ष में बैठक बुलाई है। इसमें प्रोन्नति सहित अन्य मामलों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। मामला काफी लंबे समय से पेंडिंग चल रहा है।