- Hindi News
- महिला प्रदेश प्रभारी अनिता 22 को रांची में
महिला प्रदेश प्रभारी अनिता 22 को रांची में
रांची | अखिलभारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी अनिता राम 22 सितंबर को रांची आएंगी। वह अपने झारखंड दौरे के क्रम में रांची में प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षों, प्रखण्ड महिला कांग्रेस अध्यक्षों के अलावा रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण महिला कांग्रेस कमेटी की प्रखंड एवं वार्ड अध्यक्षों से मिलेंगी। जानकारी प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आभा सिन्हा ने दी।