मुंडा ने दी मोदी को जन्मदिन की बधाई
रांची | पूर्वमुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर राज्य की जनता की ओर से मंगलकामना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री को भेजे बधाई संदेश में कहा है कि उनके प्रभावशाली नेतृत्व, अपूर्व दूरदर्शिता एवं दृढ़ संकल्प से भारत विश्व का अग्रणी उत्पादक राष्ट्र बनेगा। उधर मुंडा ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राज्य के सभी कर्मजीवी बंधुओं को भी शुभकामना दी है। विश्वकर्मा ही जगत की संरचना के आधार हैं।