- Hindi News
- नेता किसी का नेतृत्व नहीं स्वीकारता : प्रवीण
नेता किसी का नेतृत्व नहीं स्वीकारता : प्रवीण
रांची | जेवीएममहासचिव प्रवीण सिंह ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी नेता हैं और नेता कभी भी किसी का नेतृत्व स्वीकार नहीं करता है। वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा कि बाबूलाल तय करें कि किधर जाना है। कभी कांग्रेस से बात करते हैं, तो कभी भाजपा से। प्रवीण सिंह ने कहा कि इस मामले में हेमंत सोरेन को कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है, क्योंकि उनके पिता सांसद शिबू सोरेन यूपीए में रहते हुए भी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ाई करते हैं।