विनय के निधन पर शोक व्यक्त किया
रांची | माकपाझारखंड राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पार्टी कार्यालय में विनय कोनार के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रफुल्ल लिंडा ने की। लिंडा ने कहा कि स्व कोनार एक बड़े जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते हुए भी भूमिहीन और गरीब किसानों की तरफदारी की। सभा में वीणा लिंडा, प्रभुलाल, वीरेंद्र, विजय वर्मा, बहामुनि मुंडा, सुशीला समेत अन्य नेता कार्यक्रता उपस्थित थे।