- Hindi News
- श्रमिक शिक्षा के समक्ष चुनौतियां और अवसर दोनों : एके श्रीवास्तव
श्रमिक शिक्षा के समक्ष चुनौतियां और अवसर दोनों : एके श्रीवास्तव
श्रमरोजगार मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशालय कार्यालय, धुर्वा में श्रमिक शिक्षा दिवस सह हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज श्रमिक शिक्षा के समक्ष अनेक चुनौतियां तो हैं, पर अवसर की भी कमी नहीं है। आज इस विभाग की गतिविधियां अनौपचारिक क्षेत्र में श्रमिकों तक उनके अधिकार कर्तव्य के प्रति जागरूकता पैदा करना है, ताकि राष्ट्र के विकास में कुशल श्रम शक्ति का विकास हो सके।
क्षेत्रीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष राणा संग्राम सिंह ने कहा कि वर्तमान संदर्भ में श्रमिक शिक्षा का आयाम काफी विस्तृत हो चुका है। क्षेत्रीय श्रमायुक्त ज्ञान सिंह दुराईबुरू ने कहा कि श्रमिक शिक्षा द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार को व्यापक रूप दिया जा रहा है। मौके पर गुरुदेव कुमार यादव, संजीव श्रीवास्तव, एलबी शास्त्री और अमिताभ प्रकाश सहित कई लोगाें ने विचार रखे।
श्रम रोजगार निदेशालय के धुर्वा स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि।