पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैट्रिक परीक्षा 2015 की तैयारी शुरू

मैट्रिक परीक्षा 2015 की तैयारी शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैट्रिकपरीक्षा 2015 का रिजल्ट बेहतर करने के लिए अभी से ही प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मंगलवार को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला स्कूल में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीई) दक्षिणी छोटानागपुर पोली कार्प तिर्की की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले के राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट और अल्पसंख्यक हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने हिस्सा लिया।

बैठक में तिर्की ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि वे शत-प्रतिशत रिजल्ट के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दें। स्कूलों में छात्रों के लिए विशेष कोचिंग की व्यवस्था करें। जिन विषयों में छात्र कमजोर हैं, उन पर ज्यादा जोर दें। बैठक में इंस्पायर अवार्ड को लेकर आरडीडीई ने कहा कि प्रधानाध्यापक इसमें व्यक्तिगत रुचि लें। साथ ही स्कूल और छात्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं। उन्हें आईटी डिपार्टमेंट का हवाला देते हुए कहा कि सभी शिक्षक और कर्मचारी अपना पूर्ण ब्योरा ऑनलाइन दें। इसे प्राथमिकता से लेते हुए अविलंब ऑनलाइन डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। बैठक में प्रधानाध्यापकों ने भी कई तरह की समस्याएं रखीं। जिस पर आरडीडीई ने कहा कि वे विभाग की अगली बैठक में इसे अवश्य रखेंगे। बैठक में डीईओ शिव चरण मरांडी, जिला स्कूल के प्राचार्य देवी दयाल मंडल, सुधीर कुमार और टीचर्स मौजूद थे।

जिला स्कूल में प्राचार्यों के साथ बैठक करते आरडीडीई, डीईओ अन्य।