पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल छात्रों ने की कोर्स को मान्यता देने की मांग

मेडिकल छात्रों ने की कोर्स को मान्यता देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | राजभवनके समीप धरना पर बैठे रिम्स के पारा मेडिकल छात्रों ने मंगलवार को कहा कि वे छह महीने से लगातार कोर्स को मान्यता देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान ही नहीं दे रही है। इस कारण हमारा भविष्य बर्बाद हो रहा है। इधर, मंगलवार को छात्रों ने राज्यपाल से मिलने की कोशिश की, पर शाम तक उन्हें निराशा हाथ लगी। गौरतलब है कि पारा मेडिकल कोर्स की मान्यता झारखंड के बाहर है। सीसीएल जैसी कंपनियां झारखंड के छात्रों को जॉब नहीं देती हैं। इससे छात्रों में निराशा है। छात्र रेग्युलर क्लास, व्हाइट एप्रन, स्कॉलरशिप की भी मांग कर रहे हैं।