पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे जागरूकता के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता

रेलवे जागरूकता के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | दिल्लीपब्लिक स्कूल में मंगलवार को रेलवे जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के दूसरे दिन निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का विषय भारत, जापान और जर्मनी में रेल व्यवस्था और प्रणाली का तुलनात्मक अध्ययन था। इसके प्रथम चरण में स्कूल की कक्षा छह के 120 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। अंतिम चरण में 17 बच्चों का चयन किया गया। स्कूल में चलाए जा रहे इस जागरूकता कार्यक्रम में बच्चे हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। वे अपनी सृजनात्मक क्षमता का परिचय दे रहे हैं। कार्यक्रम में बुधवार को तीसरे दिन कक्षा छह और सातवीं के स्टूडेंट्स के लिए क्विज का आयोजन किया जाएगा।