पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीपीएस में बाल पत्रकारों ने किया सीधा संवाद

डीपीएस में बाल पत्रकारों ने किया सीधा संवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | दिल्लीपब्लिक स्कूल में मंगलवार को यूनिसेफ की ओर से बाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य मीडिया से सीधा संवाद कायम करने की दिशा में बाल पत्रकारों को एक सशक्त मंच देना था। इसमें रांची के सरकारी स्कूलों के 30 और डीपीएस के 30 बाल पत्रकार शामिल हुए। प्राचार्य डॉ. राम सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में यूनिसेफ अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चों का बौद्धिक कौशल अतुलनीय है। उनमें असीम ऊर्जा और क्षमताएं हैं। उनकी बौद्धिक क्षमता एवं ऊर्जा को सही दिशा में क्रियान्वित कर देश और समाज को विकास के पथ पर ले जाया जा सकता है। छात्रों के जवाब देने के लिए यूनिसेफ के झारखंड हेड जॉब जाकरिया, वृत्त चित्र निर्माता मेघनाथ और विनय भूषण उपस्थित थे। छात्रों को मीडिया के क्षेत्र में भी करियर चुनने के लिए प्रेरित किया गया।