- Hindi News
- ऑनलाइन ट्रेडिंग से बढ़ा साइबर क्राइम : पांडेय
ऑनलाइन ट्रेडिंग से बढ़ा साइबर क्राइम : पांडेय
जागरूकता से ही रुकेगा साइबर क्राइम : प्रधान
गृहसचिव एनएन पांडेय ने कहा है कि ऑन लाइन के कारण साइबर क्राइम बढ़ा है। उनका बेटा भी साइबर क्राइम का शिकार हो चुका है। यह एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। इससे निबटने के लिए नई तकनीक की मदद लेनी होगी। गृह सचिव मंगलवार को सवेरे दस बजे राजधानी के एक होटल में आयोजित दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम के मुख्य बड़े मामलों की केस स्टडी तैयार किया जाना चाहिए। इस दिशा में सीआईडी का प्रयास गंभीरता से जारी रहना चाहिए। आईसीआईसीआई और सीआईडी के संयुक्त प्रयास से आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम का विषय था, बैंक फ्रॉड : प्रिवेंशन एंड इन्वेस्टिगेशन।
आईजी सीआईडी संपत मीणा ने कहा कि साइबर क्राइम से निपटने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर होना चाहिए, ताकि पीड़ित इसकी जानकारी हेल्पलाइन पर दर्ज करा सकें। संचालन करते हुए सीआईडी एसपी अखिलेश झा ने रामगढ़ की एक घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे केस का अनुसंधान आसान हो गया है। कर्यक्रम में जैप डीआईजी सुमन गुप्ता, सीआईडी एसपी मयूर पटेल, इंस्पेक्टर सीपी नारायण फूलन नाथ शामिल हुए। ट्रेनिंग लेने आए इंस्पेक्टर और डीएसपी समेत 50 अफसरों को मुख्य अतिथि डुंगडुंग ने प्रमाण पत्र प्रदान किए।
आईजी एमएस भाटिया ने टेक्नोलॉजी को दोधारी तलवार बताते हुए कहा कि अब क्राइम का ट्रेडिशनल मॉडल बदल गया है। व्हाइट कॉलर क्रिमिनल्स अब डिजिटलाइज्ड होकर क्राइम कर रहे हैं। सजग रह कर एप्लीकेशन को यूज करें।
कार्यशाला में उपस्थित पुलिस अधिकारी अन्य।
एडीजी सीआईडी एसएन प्रधान ने कहा कि आनेवाला जमाना साइबर क्राइम का है। इसलिए इस तरह की ट्रेनिंग रेंज स्तर पर कराई जाएगी। उन्होंने ट्रेनिंग में भाग ले रहे पुलिस अफसरों से कहा कि साइबर क्राइम की घटना से संबंधित 70 फीसदी जानकारी बैंक पीड़ित व्यक्ति से मिल जाती है। साइबर क्राइम के जांच अफसरों के लिए अवसर है। अगर जामताड़ा का लेबर साइबर क्रिमिनल बन सकता है, तो पुलिस अफसर अच्छे जांच अधिकारी क्यों नहीं बन सकते हैं।
जांच अफसरों के लिए है अच्छा मौका : एडीजी
समापन समारोह के मुख्य अतिथि रेजी डुंगडुंग, एडीजी स्पेशल ब्रांच ने कहा कि साइबर क्राइम समस्या का समाधान जागरूकता तकनीकी जानकारी देकर किया जा सकता है। इसमें ठगी के शिकार हुए लोग, बैंक और पुलिस मिल