- Hindi News
- अच्छी शिक्षा बेहतर इंसान बनाती है : जेवी फ्रांसिस
अच्छी शिक्षा बेहतर इंसान बनाती है : जेवी फ्रांसिस
अच्छीशिक्षा ही अच्छा इंसान बनाती है। शिक्षा बच्चों के ज्ञानवर्द्धन के साथ, उसका चरित्र निर्माण करती है। उसमें आत्मविश्वास नैतिक मूल्यों को विकसित करती है। ये बातें संत अंथोनी स्कूल, डोरंडा के संस्थापक प्रिसिंपल जेवी फ्रांसिस ने कहीं। वे मंगलवार को स्कूल प्रांगण में अपने जन्मदिन पर आयोजित विद्यालय संस्थापक जन्मोत्सव समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने छात्रों को परिश्रमी बनने और अपने ज्ञान से समाज देश को आलोकित करने की सलाह दी। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मिसेज ई. सैमुएल के प्रेयर से हुई। स्कूल के सचिव एस. विद्यार्थी ने स्वागत भाषण दिया। मौके पर छात्रों ने स्कूल के फाउंडर जेवी फ्रांसिस के सम्मान में वेलकाम सांग और बर्थडे ग्रीटिंग्स गीत गाए। दूसरी कक्षा के छात्रों ने वेलकम डांस से समा बांध दिया।
केजी प्रेप के नन्हें छात्र-छात्राओं ने स्विटजरलैंड का फोक डांस पेश किया। तीसरी और चौथीं कक्षा के छात्राअों ने दे टुएल्व डांसिंग प्रिंसेस नृत्य से सबको हतप्रभ कर दिया। केडी सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन के बाद सामूहिक राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विद्यालय संस्थापक के जन्मोत्सव समारोह में दे टुएल्व डांसिंग प्रिंसेस नृत्य की प्रस्तुति देतीं तीसरी चौथी कक्षा की छात्राएं।