पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के पूजापंडाल

शहर के पूजापंडाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूजा में खर्च आठ लाख

इनका है सहयोग

कमल फूल से प्रकट होंगी मां

विनक्स क्लब

बरियातू

रांची | बरियातूस्थित विनक्स क्लब दुर्गा पूजा समिति के पंडाल के बाहरी भाग में भगवान श्रीकृष्ण का प्रारूप दिखेगा। सबसे पहले दर्शनार्थी श्रीकृष्ण का मनमोहक रूप देखेंगे। इसके साथ पहाड़ जैसा दृश्य दिखेगा। उसमें मां तारा का पदचिह्न रहेगा। यह करीब 20 फीट का होगा। पंडाल के अंदर सबसे पहले किताब दिखेगी। उसके बीच कमल का फूल खिलता हुआ नजर आएगा। उसमें मां दुर्गा विराजमान दिखेंगी। पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के कलाकार पंडाल के निर्माण में लगे हुए हैं। 30 सितंबर को षष्ठी तिथि पर स्थानीय सांसद रामटहल चौधरी पंडाल के पट का अनावरण करेंगे।