माहेश्वरी युवा संगठन ने गौसेवा की
रांची | श्रीमाहेश्वरी सभा के युवा संगठन द्वारा मंगलवार को सुकुरहुट्टू स्थित गौशाला में सेवा शिविर लगाया गया। इसमें संगठन की प्रदेश और रांची इकाई के पदाधिकारियों ने गौशाला की गायों की सेवा की। झारखंड प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद थे। माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष रेणु फलोड़ और सचिव संगीता चितलांगिया ने बताया कि शिविर में संजय साबू, आशीश भाला, सौरभ साबू, दीपक मारू, गिरिजाशंकर पेड़िवाल और श्याम बियाणी शामिल हुए।