शहर में 22 से चलेंगी सिटी बसें
राजधानीमें 22 सितंबर से सिटी बसें फिर चलने लगेंगी। दुर्गा पूजा को देखते हुए मुख्य सचिव सुधीर प्रसाद ने जेटीडीसी प्रबंधन को दिसंबर तक बस चलाने का निर्देश दिया। इसके बाद निगम बसें चलवाएगा।
सिटी बस चलाने को लेकर बुधवार को मुख्य सचिव ने वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में निर्णय हुआ कि बसों की मरम्मत का पैसा नगर विकास विभाग देगा। इधर, तीन महीने में एसपीवी बनाने का भी उन्होंने निर्देश दिया है। बैठक में नगर विकास सचिव एके सिंह, निगम सीईओ मनोज कुमार, अपर नगर आयुक्त ओमप्रकाश साह, जेटीडीसी एमडी सुनील कुमार सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
विजयजुलूस निकाला : फिरसे परिचालन का फैसला होने के बाद सिटी बस के कर्मचारियों ने खुशी मनाई। स्टेशन रोड स्थित सरकारी बस डिपो में कर्मचारियों ने विश्वकर्मा भगवान के विसर्जन जुलूस के साथ विजय जुलूस भी निकाला। अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी।