पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सार्वजनीन क्षेत्र की कंपनियों में धूमधाम से हुई विश्वकर्मा पूजा

सार्वजनीन क्षेत्र की कंपनियों में धूमधाम से हुई विश्वकर्मा पूजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सार्वजनीनक्षेत्र की कई कंपनियों में धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा हुई। जुमार नदी के पास स्थित बीएसएनएल के क्षेत्रीय कार्यालय और मुख्य एक्सचेंज में कर्मचारी एवं अधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा आराधना की। यहां भगवान की भव्य मूर्ति थी। लोगों ने अपने अपने कम्प्यूटर को भी साफ कर अगरबत्ती दिखाया। पूजा के दिन सामान्य काम काज भी हुआ।

मेकॉन के मुख्यालय एवं मेंटेनेंस कार्यालय में भगवान की मूर्ति बैठाई गई थी। पंडाल और आसपास को भव्य रूप से सजाया गया था। बुधवार को सुबह सभी कर्मचारी इकट्ठा होकर भगवान की आराधना की। गुरुवार को अलग अलग तालाब और नदियों में मूर्तियों का विसर्जन किया गया।