दुकानों घरों में पूजा का आयोजन
बुधवारको शहर में विश्वकर्मा पूजा की धूम रही। सभी औद्योगिक प्रतिष्ठान, लोहे या हार्डवेयर की दुकानों घरों में पूजा का आयोजन किया गया। देव शिल्पी विश्वकर्मा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं।
सीसीएल मुख्यालय के दरभंगा हाउस में बुधवार को प्रेस चालक संघ, विद्युत यांत्रिकी, सिविल, सिस्टम विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स , सुरक्षा, विक्रय, कोटि प्रबंधन प्रयोगशाला विभाग में देव-शिल्पी विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई। सीसीएल के तकनीक निदेशक टीके नाग, कार्मिक निदेशक आरआर मिश्र वित्त निदेशक डीके घोष ने सभी पूजा पंडाल का जायजा लिया। विचार मंच में चालक संघ के तत्वावधान में आयोजित पूजा में खीर, खिचड़ी बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।
मेन रोड स्थित जगतगुरु विश्वकर्मा मंदिर में भव्य पूजा का आयोजन किया गया। संध्या के समय भंडारा भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोलकाता की भजन मंडली ने मधुर गीत गाए। मंदिर में उपस्थित स्त्री पुरुष श्रद्धालु भाव विभोर होकर नृत्य करते रहे। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर संचालन समिति विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के तत्वावधान में किया गया।
मंदिर में हुआ जागरण
सीसीएल दरभंगा हाउस में बने पूजा पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पूजा-अर्चना करते सीसीएल के अफसर कर्मचारी।