पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची के अंकुर की फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म का अवार्ड

रांची के अंकुर की फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म का अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
24 वर्षीय अंकुर चक्रवर्ती शॉर्ट फिल्मों के क्षेत्र में तेजी से उभरता नाम है। संत जेवियर्स कॉलेज से उन्होंने मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में ऑनर्स किया। पढ़ाई के दौरान ही फिल्में बनाने लगे। अब तक उन्होंने ‘जूलियट डीच्ड’, ‘ट्रैवेर्ल्स कैच’, ‘डेमोक्रेसी मार्चेस’, ‘ट्रेजडी ऑफ एरर्स’ और ‘स्कारलेट’ बनाई हैं। भारत के कई शहरों में उनकी फिल्मों का प्रदर्शन हो चुका है। आगे वह डॉक्यूमेंट्री फिल्मों में अपना एक खास मुकाम बनाना चाहते हैं।

‘जूलियट डीच्ड’ ह्यूमन रिलेशनशिप पर आधारित है। फिल्म में मानव के कई मनोभावों को दर्शाया गया है। आवेग पर कंट्रोल नहीं रख पाने के कारण किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है इसका सटीक चित्रण इस फिल्म में शेक्सपीयर के फैन लड़की के माध्यम से दर्शाया गया है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार अंकुर और अंतरा हैं। सिनेमेटोग्राफी कुंदन मुंडा और कैमरा, साउंड और लाइटिंग इक्यूपमेंट मेघनाथ अखरा का है। फिल्म के डायरेक्टर, स्क्रिप्ट, एडिटिंग अंकुर चक्रवर्ती का है।

पांच फिल्में बना चुके हैं अंकुर

ह्यूमन रिलेशनशिप पर है फोकस

‘जूलियट डीच्ड’ को जमशेदपुर मंे आयोजित \\\'सुपर शॉर्ट्स 2014\\\" फिल्म फेस्टिवल में मिला यह अवार्ड

फिल्म जूलियट डीच्ड का एक दृश्य।

बेस्ट फिक्शन फिल्म का अवार्ड ग्रहण करते अंकुर चक्रवर्ती।

डीबी स्टार >रांची

रांचीके 24 वर्षीय अंकुर चक्रवर्ती की फिल्म ‘जूलियट डीच्ड’ ने 15-16 सितंबर को जमशेदपुर में आयोजित ‘सुपर शॉर्ट्स 2014’ फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिक्शन फिल्म का अवार्ड जीता। इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन टाटा स्टील और मीडिया मंत्रा एक्टिंग एकेडमी ने किया था। इस फेस्टिवल में भारत और उसके बाहर से 32 फिल्मों की एंट्री हुई थी। नेपाल, मुंबई, बनारस, जमशेदपुर, अंबाला की फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ‘जूलियट डीच्ड’ ने ट्रॉफी अपने नाम की।