- Hindi News
- रंगारंग भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में रातभर झूमते रहे श्रोता
रंगारंग भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में रातभर झूमते रहे श्रोता
राजधानी में भगवान विश्वकर्मा पूजा की धूम
हटेश्वर नाथ मंदिर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
राजधानीमें बुधवार को विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया। एचईसी के तीनों प्लांटों में श्री भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना बड़े ही धूमधाम से की गई। प्लांट में सुबह से ही कर्मचारी अपने अपने शॉपों में भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किए और भोग लगाया। इस अवसर पर काफी संख्या में कर्मचारी शरीक हुए। पूजा के बाद विश्वकर्मा भगवान की जय बारंबार गूंजती रही। प्लांटों एवं कार्यालयों में भी जयकार सुनाई देती रही। आदि अभियन्ता भगवान श्री विश्वकर्मा द्वारा सुविचारित, निगम में स्थापित आधारभूत संरचना और एक से बढ़कर एक महत्वपूर्ण उपकरणों का निर्माण दर्शनार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। काफी संख्या में कर्मचारियों के परिजन पूजा में शामिल हुए। कंपनी में एक नया सबेरा लाने के लिए सभी कर्मचारियों ने भगवान की पूजा के साथ लक्ष्य प्राप्त करने में कामयाबी के लिए पूजा अर्चना की। इस शुभ अवसर पर निगम के सीएमडी विश्वजीत सहाय, अपने सहयोगी निदेशक मंडल के सदस्य कुशल साहा, निदेशक (उत्पादन), एवी कृष्णा निदेशक (विपणन), एसके पटनायक निदेशक (वित्त) एवं वरिष्ठ अधिकारी गणों ने तीनों प्लांटों में आयोजित सभी विश्वकर्मा पूजा स्थलों पर पूजा अर्चना की।
भगवान विश्वकर्मा के सामने नतमस्तक हुए। उन्होंने महा शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा के शुभ दिन पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी ताकि लक्ष्य की प्राप्ति में निरंतर आगे बढ़ते रहें। उनकी उपस्थिति में मौजूद कर्मचारियों एवं परिजनों के लिए एक विशेष दिन रहा। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में था जो कि कारखाना देखने के लिए आए थे।
अतिथियों ने किया स्वागत
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते काजू व्यास।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि श्रोता।
भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते सिवान के व्यास अवधेश कुमार यादव उनकी टीम।
डीबी स्टार >रांची
हटियागुड शेड स्थित श्रीश्री 1008 बाबा हटेश्वर नाथ मंदिर परिसर में बुधवार की रात विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सेंट्रल रेल साइड वेयरहाउस कंपनी लिमिटेड(सीआरडब्ल्यूसी) अल्ट्राटेक सीमेंट के सौजन्य से दो गोला भोजपुरी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायकों ने भोजपुरी संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। भोजपुरी गाय