- Hindi News
- गिरफ्तारी की मांग को लेकर लालपुर थाना घेरा
गिरफ्तारी की मांग को लेकर लालपुर थाना घेरा
रांची | लालपुरथाना क्षेत्र के करमटोली में रहने वाले मुकेश गोप के साथ मारपीट के बाद मोहल्ले के लोगों ने गुरुवार की शाम लालपुर थाना का घेराव किया। थाना में आरोपी युवकों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद घेराव खत्म हुआ। लोगों का कहना था कि शंकर एसएन यादव अस्पताल के सामने ठेला लगाता है। बगल में ही एक फ्लैट का निर्माण हो रहा है। वहीं के कुछ लोग मुकेश के पास उधार में सामान मांगने लगे। मुकेश ने सामान देने से मना किया, तो युवक मुकेश और उसके भाई के साथ मारपीट करने लगे। दोनों को चाकू से मारकर जख्मी कर दिया। मुकेश ने मोहल्ले में रहने वाले लोगों को घटना की जानकारी दी। मोहल्ले के कई लोग मौके पर पहुंचे और फ्लैट में जाकर युवकों की धुनाई कर दी। मारपीट में तीन युवक जख्मी हो गए। तीनों को रिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं मुकेश और उसके भाई को भी रिम्स में भर्ती कराया गया है।