दस रुपए का लालच देकर 80 हजार उड़ाया
रांची | मोरहाबादीस्थित रांची कॉलेज के समीप डॉक्टर अरुण कुमार की प|ी उषा सिंह और उनके ड्राइवर को दस-दस रुपए का कुछ नोट दिखाकर एक ठग ने उनके कार से बैग उड़ा लिया। बैग में 80 हजार रुपए नकद और दस एटीएम कार्ड समेत कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। इस संबंध में अरुण कुमार ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है। अरुण ने पुलिस को बताया कि वे हजारीबाग के रहने वाले हैं। गुरुवार को वह रांची में सौनिक मार्केट आए थे। वापस लौटने के क्रम में मोरहाबादी में कार से उतर कर कुछ सामान लेने गए, तभी ठग ने उनकी प|ी का ठग लिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई लेकिन ठगाें का कुछ पता नहीं चला।