पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजीपी ने जीता टेटे डबल्स का खिताब

डीजीपी ने जीता टेटे डबल्स का खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलगांवमें चल रहीं प्रथम झारखंड पुलिस बैडमिंटन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। राज्य के डीजीपी राजीव कुमार ने हवलदार पंकज राई के साथ मिल कर टेबल टेनिस के युगल वर्ग का खिताब जीता। अंतिम दिन डीएसपी अनुरंजन किस्पोट्टा और इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने क्रमश: बैडमिंटन टेबल टेनिस के सिंगल्स का खिताब जीत लिया।

सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डीएन पटेल विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति प्रदीप प्रेम शंकर भट्ट ने विजेता उप विजेताओं के बीच पुरस्कार बांटे। इससे पूर्व तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरुवार को सभी स्पर्धाओं के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले हुए। समापन समारोह के दौरान एडीजी कमल नयन चौबे, डीआईजी सुमन गुप्ता, एडीजी अशोक कुमार सिन्हा, एडीजी रेजी डुंगडुंग, एडीजी विभूति भूषण प्रधान, आईजी तदाशा मिश्र, आईजी एमएस भाटिया, आईजी आरके मल्लिक समेत अन्य मौजूद थे।

डीजीपीने हवलदार के साथ बनाई जोड़ी

प्रतियोगितामें एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। पुलिस महकमा में शीर्ष पर बैठे डीजीपी राजीव कुमार ने पुलिस के सबसे निचले संवर्ग के कर्मी हवलदार पंकज राई को टेबल टेनिस डबल्स प्रतियोगिता में अपना जोड़ीदार बनाया।